सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : बिहार में कार्यालय, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 50 रुपए जुर्माना
- कोरोनावायरस Live Updates : हिमाचल में सामने नहीं आया नया मामला, कुल संक्रमित संख्या 1033
- मुंह पर लगाया 2.89 लाख का मास्क, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
- कोरोना काल में बाढ़, NDRF की 90 से ज्यादा टीमें तैनात, इन बातों पर रहेगा ध्यान
- राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से 3 और मौतें, 204 नए मामले
सिंगापुर में भारत से लौटे 3 लोग Coronavirus से संक्रमित
सिंगापुर। सिंगापुर में भारत से लौटे 2 सिंगापुरी नागरिक तथा एक स्थाई निवासी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही देश में वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 44,664 हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि इन तीन लोगों में सिंगापुर के निवासी 60 वर्षीय पुरुष और 56 वर्षीय महिला और स्थाई निवासी 35 वर्षीय महिला शामिल हैं। दो जुलाई को उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल उन्हें 14 दिन के अनिवार्य पृथक वास में भेज दिया गया है।(भाषा)
