suvichar
✕

काबुल के कुश्ती क्लब में बम विस्फोट, 20 की मौत, 70 घायल

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (10:13 IST)
फाइल फोटो

काबुल। काबुल के एक कुश्ती क्लब में बुधवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में अफगानिस्तान के दो पत्रकारों सहि‍त कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और 70 अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता हशमत स्तानिकजई ने बताया कि पड़ोस के शिया बहुल के खेल परिसर में एक आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ा लेने के एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पत्रकारों और सुरक्षाबलों की मौजूदगी में विस्फोटक से भरी एक कार में विस्फोट कर दिया गया।

मीडिया समर्थक एक संगठन एनआईए ने बताया कि दूसरे विस्फोट में कम से कम चार पत्रकार घायल हुए हैं। अफगानिस्तान की सबसे बड़ी निजी प्रसारक टोलो न्यूज ने अपने दो पत्रकारों के मारे जाने की पुष्टि की है। अमेरिका स्थित एसआईटीई खुफिया समूह ने आईएस के प्रोपेगेंडा चैनल अमाक के हवाले से खबर दी है कि इस्लामिक स्टेट समूह ने दोहरे विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

आईएस अक्सर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाती रही है। तालिबान ने पत्रकारों को एक व्हाट्सअप संदेश भेजने में संलिप्तता से इनकार किया है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख