नई दिल्ली। जमात उद दावा के प्रमुख और इंडिया के मोस्ट वांटेड पाकिस्तान में रह रहे कुख्यात आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के घर के बाहर बुधवार को हुए धमाके में 15 लोग घायल हो गए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई।
विस्फोट सईद लाहौर के जोहार टाउन स्थित घर के बाहर हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्फोट घर के बाहर गैस पाइपलाइन में हुआ। इस धमाके में आसपास के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घायलों को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, पंजाब के सीएम ने पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है।
Blast in Lahore near Hafiz saeed residence pic.twitter.com/LfBswYUTAV
— Aun Jafri (@AunJafri1) June 23, 2021
घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय हाफिद सईद अपने घर में नहीं था।