dharma sangrah
✕

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शक्तिशाली विस्फोट, 3 सिखों समेत 31 की मौत, 40 घायल

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (21:54 IST)
पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में मदरसे के पास शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में 3 सिखों समेत कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि कबायली जिले औरकजई के कलाया इलाके में शिया इमामबाड़े के पास जुमा बाजार में एक बाइक में विस्फोटक लगाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक जिस समय विस्फोट हुआ, वहां लोग गर्म कपड़े खरीद रहे थे।
 
जियो न्यूज ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि विस्फोट में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। औरकजई कबायली जिले के उपायुक्त खालिद इकबाल ने कहा कि औरकजई विस्फोट में मृतकों में 3 सिख कारोबारी और 3 बच्चे शामिल थे। 
 
अधिकारियों ने बताया कि हताहत हुए लोगों में ज्यादातर अल्पसंख्यक शिया मुसलमान हैं जिन्हें इलाके में पहले भी निशाना बनाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं। रिमोट संचालित बम मोटरसाइकल में लगा था।
 
उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। हालात से निपटने के लिए क्षेत्र के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने औरकजई में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मृतकों और उनके परिजनों के लिए मेरी दुआएं हैं। 
 
उन्होंने ट्वीट किया कि इस बारे में किसी के मन में संशय नहीं होना चाहिए कि हम आतंकवादियों को कुचल देंगे। मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने हमले के लिए अफगानिस्तान में अमेरिका की विफलता को जिम्मेदार ठहराया और चेतावनी दी कि पाकिस्तान को ऐसी और घटनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए। किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस तरह के हमले अकसर तालिबान आतंकवादी करते रहे हैं। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख