Hanuman Chalisa

हीटर में धमाका, आग लगने से आठ की मौत

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2018 (09:03 IST)
लिस्बन। उत्तरी पुर्तगाल में स्थानीय आवासीय संघ के परिसर में एक हीटर में विस्फोट होने और फिर आग लगने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी हो गए।
 
स्थानीय मेयर गोमेज जीजस ने संवाददाताओं को बताया कि तोंडेला शहर में शनिवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में लकड़ी जलाने वाले स्टोव में विस्फोट हो गया।
 
सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी कमांडर पाउलो सेंटोस ने स्थानीय रेडियो स्टेशन टीएसएफ को बताया कि घटना में कम से कम 50 लोग जख्मी हुए हैं।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि आग लगने की वजह से इमारत में मौजूद करीब 60 लोगों में दहशत फैल गई, जो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वहां थे। कई दमकलकर्मी और दो बचाव हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल ले गए। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख