suvichar

सबसे अधिक दूरी पर स्थित 'ब्लैक होल' की खोज

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (21:23 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने सबसे दूरी पर स्थित एक विशालकाय ब्लैक होल का पता लगाया है जो सूर्य के द्रव्यमान से 80 करोड़ गुणा बड़ा है। इस खगोलीय विवर में जो भी वस्तु जाती है, वह वापस नहीं लौटती।


खगोलविदों ने सबसे दूरी पर स्थित पिण्डों का अध्ययन करने के लिए नासा की वाइड फील्ज इंफ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (वाइज) से प्राप्त डेटा को जमीन पर हुए सर्वेक्षणों से जोड़कर देखा और फिर चिली की कार्नेज ऑब्जर्वेट्री की मेगैलन टेलिस्कोप्स के जरिए इसका पता लगाने का प्रयास किया।

अनुसंधानकर्ताओं ने मेगैलन के जरिए देखे जाने के लिए वाइज द्वारा खोजे गए करोड़ों पिण्डों में से कुछ की पहचान की। अमेरिका में नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री के डेनियल स्टर्न ने कहा, हमारी उम्मीद के उलट यह ब्लैक होल महाविस्फोट (बिग बैंग) के केवल 69 करोड़ साल के बाद ही कहीं ज्यादा दूरी पर चला गया है, जो ब्लैक होल बनने की प्रक्रिया के हमारे सिद्धांतों को चुनौती देता है।

यह नया ब्लैक होल आकाशगंगा के केंद्र में बहुत तेजी से वस्तुओं को निगल रहा। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक इस दिलचस्प खोज के जरिए उस दौर में अंतरिक्ष के बारे में मौलिक सूचनाएं मिलेंगी जब वह अपनी वर्तमान आयु का केवल पांच प्रतिशत रहा होगा। (भाषा) 

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख