बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Birthday Cake cut by Nepal Prime Minister
Written By
Last Updated : सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (15:06 IST)

जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने काटा देश के नक्शे वाला केक, विवाद

Birthday
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देश के नक्शे वाला 15 किलोग्राम का केक काटकर विवाद खड़ा कर दिया है।
 
ओली के जन्मस्थान पूर्वी नेपाल के तेहृथुम जिले में रविवार को उनके 69वें जन्मदिन का जश्न मना। इसमें उनकी पत्नी राधिका शाक्य, ओली के करीबी सहयोगी, स्कूली छात्र तथा बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।
 
इस अवसर के लिए खासतौर पर बनवाया गया केक हेलिकॉप्टर के जरिए काठमांडू से वहां पहुंचाया गया। केक पर देश का नक्शा बना था।
अन्नापूर्णा पोस्ट डेली की खबर के मुताबिक इस जश्न की तस्वीरें ऑनलाइन आईं, जिसमें ओली केक काटते और इसे बच्चों में बांटते दिखे। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया के यूजर्स ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने इसे अपराध बताया।
 
एक अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि केक के रूप में नेपाल के नक्शे को काटना अनुचित है क्योंकि यह देश को टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी की मांग की।
ये भी पढ़ें
भारत-अमेरिका के बीच महज गठजोड़ नहीं, करीबी रिश्ते हैं- मोदी