रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Batman, TV Series hero Adam West Passed away
Written By
Last Updated :न्यूयॉर्क , रविवार, 11 जून 2017 (11:14 IST)

लोकप्रिय 'बैटमैन' टीवी सीरीज के हीरो एडम वेस्ट का निधन

Adam West
न्यूयॉर्क। हॉलीवुड में 60 के दशक में मशहूर 'बैटमैन' टीवी सीरीज के हीरो एडम वेस्ट का शुक्रवार देर रात अमेरिका के लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। एडम के परिवार की ओर से एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी गई। 88 वर्षीय एडम ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। 
 
एडम वेस्ट के ट्विटर अकाउंट पर भी ट्वीट कर उनके निधन के बारे में सूचना दी गई है। एडम के परिवार की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार‍ 'एडम स्‍वयं को हमेशा एक फाइटर के रूप में देखते थे। वे अपने प्रशंसकों को सकारात्मक तौर पर प्रेरित करते थे।' एडम वेस्ट का जन्म 1928 में अमेरिका के वॉशिंगटन प्रांत में हुआ था। उन्होंने 1950 में 'हवाई' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी।
 
दरअसल, हॉलीवुड में 1940 के दशक में सुपर हीरो का चलन शुरू हुआ था, जो कि आज भी बरकरार है। 60 के दशक में एडम वेस्ट को 'बैटमैन' के रूप में नई और बड़ी पहचान मिली। उनका एबीसी शो 1966-1968 तक चला था। आखिरी बार उन्होंने 2002 में एक एनिमेटेड कॉमेडी 'फैमिली गाए' में काम किया था। वर्तमान में वे वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : सौशल मीडिया
ये भी पढ़ें
ट्यूबलाइट रिलीज होने के बाद फिर शुरू होगी सलमान की इस फिल्म की शूटिंग...