Daily Horoscope
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bangladesh Rohingya Refugees

बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए और बनेंगे शिविर

Bangladesh
ढाका। म्यांमार के रखाइन प्रांत में जारी हिंसा के बाद वहां से पलायन कर आए हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में और शिविर बनाने की तैयारी हो रही है। 
 
कॉक्स बाजार जिला प्रवक्ता ने बताया कि इस समय शरणार्थी जहां भी हैं, वहां रह सकते हैं। हम जल्द ही उनकी कानूनी दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया शुरू करेंगे, बालुखली शिविर तैयार हो जाने के बाद शरणार्थियों को वहां ले जाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि बालुखली में शिविर निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि हाल ही में यहां आए करीब डेढ़ लाख रोहिंग्या शरणार्थियों के फोटो और फिंगर प्रिंट रजिस्टर करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
हुर्रियत नेता शब्बीर के करीबी के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी