1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bangladesh Air Force training aircraft crashes

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Bangladesh Air Force training aircraft crashes
training aircraft crashes: बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर ढाका के उत्तरा इलाके में एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना और एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे।
 
विमान दोपहर में ढाका के उत्तरा क्षेत्र में माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एफ-7 वायुसेना का था। अग्निशमन अधिकारी लीमा खान ने फोन पर बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस