ganesh chaturthi
✕

बेंगलुरु टेक समिट-2021 : मोदी और कमला हैरिस को किया जाएगा आमंत्रित

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (23:40 IST)
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को कर्नाटक सरकार के प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम बेंगलुरु टेक समिट-2021 (बीटीएस-2021) में आमंत्रित किया जाएगा। यह सम्मेलन 17-19 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मिलाजुला स्वरूप रहेगा यानी ऑनलाइन कार्यक्रम भी होगा और भौतिक रूप से भी सम्मेलन के कुछ हिस्से आयोजित किए जाएंगे।
ALSO READ: दिल्‍ली-NCR में हिली धरती, आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले नारायण ने सोमवार को इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। दोनों विभागों के अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लिया।
ALSO READ: CM केजरीवाल पर 'अपमानजनक' टिप्पणी के लिए छात्रा पर जुर्माना लगाने का आदेश वापस लेने का निर्देश
नारायण ने कहा कि सम्मेलन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा, जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर टेक सम्मेलन के कुछ कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे जबकि कुछ भौतिक रूप से आयोजित किए जाएंगे।

पिछले वर्ष इस सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन माध्यम के जरिए हुआ था और इसमें 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्धन और नितिन गडकरी समेत कई अन्य लोगों को भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख