शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Avalanche in Pakistan-occupied Kashmir
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 मार्च 2021 (20:47 IST)

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन, 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन, 5 लोगों की मौत - Avalanche in Pakistan-occupied Kashmir
सांकेतिक फोटो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में एक घर के आने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, यह घटना नीलम घाटी के सरगान गांव में हुई और हिमस्खलन में संबंधित घर बहकर काफी दूर चला गया। हादसे की चपेट में आई एक महिला और उसके चार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र में भारी हिमपात के चलते दूरसंचार सेवा ठप हो गई है, जिसकी वजह से संबंधित जिले के अधिकारियों को सतर्क करने में विलंब हुआ।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Corona की दूसरी लहर को लेकर आई डराने वाली रिपोर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत