Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले जारी, एक और छात्र मृत मिला

इंडियाना में भारतीय छात्र कर रहा था डॉक्टरेट की पढ़ाई

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (16:54 IST)
Attacks on Indian students continue in America : अमेरिका में भारतीय छात्रों पर एक के बाद एक हमले की परेशान करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। इंडियाना राज्य में स्थित प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा एक भारतीय छात्र मृत पाया गया है जबकि शिकागो शहर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) की पढ़ाई कर रहे एक और भारतीय छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
 
रविवार से भारतीय छात्रों पर हमले की एक के बाद एक घटनाएं सामने आई हैं और अकेले 2024 में ही ऐसी छह घटना दर्ज की गई हैं। विश्वविद्यालय की स्वतंत्र समाचार एजेंसी ‘द पर्ड्यू एक्स्पोनेंट’ के अनुसार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा समीर कामथ (23) सोमवार को वारेन काउंटी में मृत पाया गया।
 
एजेंसी ने वारेन काउंटी के कोरोनर जस्टिन ब्रमेट के हवाले से बताया कि कामथ का शव क्रोज ग्रोव में पाया गया। मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री लेने के बाद कामत ने 2021 में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उसे 2025 में डॉक्टरेट की उपाधि मिलनी थी।
 
वहीं एक अन्य घटना में अमेरिका के शिकागो शहर में आईटी की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली के साथ उसके घर के समीप अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में चार फरवरी की रात को तीन लोगों को सैयद मजाहिर अली का पीछा करते देखा गया। ‘एक्स’ पर पोस्ट एक अलग वीडियो में अली की नाक और चेहरे से खून निकलते हुए और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे जा सकते हैं।
 
करीब छह महीने पहले हैदराबाद से अमेरिका आए अली ने ‘एबीसी7 आईविटनेस न्यूज’ को बताया कि एक हमलावर ने उस पर बंदूक तानी थी। वीडियो फुटेज में अली रात को अपने घर की ओर पैदल जाते हुए देखा गया और उसके हाथ में एक पैकेट था, इस दौरान तीन पुरुष उसका पीछा कर रहे थे।
 
अली ने कहा कि हमलावरों ने उसे आंख और नाक, पसलियों और कमर पर मुक्के मारे। एबीसी7 की खबर में कहा गया है कि उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया। ‘एक्स’ पर मिली जानकारी के अनुसार, अली इंडियाना वेस्लेयान यूनिवर्सिटी से सूचना प्रौद्योगिकी में परास्नातक कर रहा है।
 
उसने कहा कि वह इस हमले को भुला नहीं पाएगा। उसने चैनल से कहा, अमेरिका मेरे सपनों का देश रहा है और मैं यहां अपने सपने पूरे करने और परास्नातक की पढ़ाई करने के लिए आया हूं। इस घटना से मुझे सदमा लगा है।खबर में कहा गया है कि पुलिस ने किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
ALSO READ: अमेरिकी जिम में भारतीय छात्र की चाकू से हमले में मौत, हमलावर गिरफ्तार
शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत ने ‘एक्स’ पर कहा कि महावाणिज्य दूत सैयद मजाहिर अली और भारत में उनकी पत्नी सैयदा रुकैया फातिमा रिजवी के संपर्क में है तथा उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। दूतावास ने मामले की जांच कर रहे स्थानीय प्राधिकारियों से भी संपर्क किया है।
ALSO READ: एक और युद्ध नहीं चाहता अमेरिका, ड्रोन हमले को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा
अली की पत्नी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उन्हें अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ अमेरिका आने में मदद करने का अनुरोध किया है। बीते सप्ताह ओहायो राज्य में लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस का 19 वर्षीय छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगर मृत पाया गया। हालांकि, स्थानीय प्राधिकारियों ने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है। इंडियाना के पर्ड्यू विश्वविद्यालय का ही एक और भारतीय छात्र नील आचार्य 28 जनवरी को लापता होने के कुछ दिन बाद मृत पाया गया।
 
इस घटना से कुछ दिन पहले ही जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशेडी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी। पिछले महीने इलिनॉय अर्बाना-शैंपेन विश्वविद्यालय में 18 वर्षीय अकुल बी. धवन मृत पाया गया था। उसमें हाइपोथर्मिया के लक्षण पाए गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

अगला लेख