sundarkand
✕

इसराइल के विमानों ने बेरूत में बहुत नीचे उड़ान भरी, सीरिया में कई धमाके

Updated: शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (10:22 IST)
बेरूत। इसराइल के विमान लेबनान के कुछ हिस्सों में उड़ान भरते समय शुक्रवार तड़के बेहद नीचे आ गए, जिससे लोग घबरा गए और उनमें से कुछ ने बेरूत में आसमान में मिसाइलें देखने की बात भी कही है।
 
सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने इसके कुछ मिनट बाद ही मध्य सीरिया स्थित मस्यफ शहर में धमाकों की खबर दी।

सीरिया के अन्य मीडिया संगठनों ने कहा कि हमा प्रांत के पास इसराइल के हमले के खिलाफ सीरिया के हवाई सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। हमले किसे निशाना बनाकर किए गए या कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
 
इसराइली विमान लेबनान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते रहते हैं और अक्सर लेबनान क्षेत्र से सीरिया के अंदर हमले भी करते हैं। क्रिसमस के दिन किए गए इन हमलों से बेरूत के निवासी काफी घबरा गए।
 
इसराइल की ओर से शुक्रवार की इस घटना या सीरिया पर कथित हमलों के संबंध में तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

अगला लेख