Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अंतरिक्ष में व्यायाम करने से अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर होगा बड़ा फायदा

रविवार, 21 जुलाई 2019 (18:53 IST)
ह्यूस्टन। अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसा तरीका विकसित किया है जिससे अंतरिक्ष में लंबा समय बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर लौटने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो यानि उनके बेहोश होने की आशंका कम हो।
 
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के प्रोफेसर बेंजमिन लिवाइन ने कहा, 'मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से ही सबसे बड़ी समस्या यह रही है कि अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटने के बाद बेहोश हो जाते थे। गुरुत्वाकर्षण मुक्त वातावारण में जितना वक्त बिताया जाता है, खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है।'
 
टेक्सास हेल्थ प्रेसबाइटेरियन हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सरसाइज एंड इन्वायरन्मेंटल मेडिसिन के निदेशक लेवाइन ने कहा, “यह समस्या लंबे समय से अंतरिक्ष कार्यक्रमों की परेशानी बनी हुई है लेकिन यह स्थिति ऐसी है जिसे अकसर सामान्य लोग भी महसूस करते हैं।” 
 
चक्कर आना या बेहोश होना रक्त के प्रवाह में बदलाव होने के कारण होता है जो ज्यादा समय तक बेड रेस्ट लेने, या कुछ निश्चित बीमारियों या फिर अंतरिक्ष यात्रियों के मामले में कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण में रहने के चलते होते हैं। यह अध्ययन 12 अंतरिक्ष यात्रियों पर किया गया जो करीब छह महीने तक अंतरिक्ष में रहे। 
 
सभी ने उड़ान के दौरान रोजाना दो घंटे व्यायाम प्रशिक्षण किया ताकि नसों, हड्डियों या मांसपेशियों में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्हें लैंडिंग के दौरान सलाइन भी दिया गया। साथ ही अंतरिक्ष में जाने से पहले, वहां रहने के दौरान और अंतरिक्ष से वापस आने के बाद 24 घंटे की अवधि में उनकी प्रत्येक धड़कन के साथ उनका रक्तचाप मापा गया। 
 
अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि लैंडिंग के 24 घंटे के बाद किसी भी अंतरिक्ष यात्री को चक्कर आने या बेहोशी जैसा नहीं महसूस हुआ। (भाषा) 

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

अगला लेख