dharma sangrah
✕

म्यांमार में सेना ने ही मचाया कत्लेआम, 100 की मौत, UN ने की हमले की कड़ी निंदा

Updated: बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (11:02 IST)
बैंकॉक। म्यांमार की निर्मम सेना का खौफनाक चेहरा सामने आया है। उसने मंगलवार को मध्य म्यांमार में हवाई हमला कर दिया। इसमें कई बच्चों सहित 100 से अधिक लोग मारे गए। इस घटना की संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी शक्तियों ने निंदा कर जवाबदेही की मांग की। फरवरी 2021 के तख्तापलट में सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद से यह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश अराजकता की ओर बढ़ गया है।
 
समाचारों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के अधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा कि वे घातक हवाई हमलों से भयभीत थे। हवाई हमलों के पीड़ितों में नृत्य करने वाले स्कूली बच्चे भी शामिल थे। वैश्विक संस्था ने उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए कहा। सागाईंग क्षेत्र के सुदूर कंबालू कस्बे में मंगलवार तड़के हुए हमले में मरने वालों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने मौत की पुष्टि नहीं की है।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि आज म्यांमार सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि गुटेरेस ने पूरे देश में आबादी के खिलाफ हिंसा के अभियान को समाप्त करने के लिए सेना के अपने आह्वान को दोहराया, वहीं अमेरिका ने कहा कि वह हवाई हमलों को लेकर बेहद चिंतित है। शवों को बरामद करने और पीड़ितों को चिकित्सा उपचार के लिए ले जाने के बाद उन्होंने अनुमान लगाया कि मरने वालों की संख्या 100 तक हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख