sundarkand

नौसेना की कार्रवाई में अलकायदा से जुड़ा बदावी ढेर, ट्रंप ने की पुष्टि

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (13:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई में अलकायदा से जुड़े जमाल अल बदावी के मारे जाने की पुष्टि की है। ट्रंप ने ट्वीट किया, हमारी सेना ने अमेरिकी नौसेना के जहाज पर हमले के साजिशकर्ता को मारकर हमले में मारे गए सैनिकों और घायलों को न्याय दिलाया है।


उन्होंने कहा, हम कट्टरपंथी इस्‍लामी आतंकवाद के खिलाफ कभी भी लड़ाई नहीं रोकेंगे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी बदावी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि गत एक जनवरी को यमन के मारिव प्रांत में अमेरिकी सेना ने उसे मार गिराया।

बदावी अक्टूबर 2000 में यमन के अदेन बंदरगाह में अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक पोत यूएसएस कोल पर हमले का प्रमुख आरोपी था। विस्फोटों से भरी एक छोटी नाव द्वारा किए गए इस आत्मघाती बम हमले में 17 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई, जबकि 39 घायल हुए थे।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

अगला लेख