dharma sangrah
✕

बाइकर की मौत को लेकर अमेरिकी राजदूत तलब

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (01:20 IST)
इस्लामाबाद। अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक की गाड़ी के टक्कर मारने पर एक मोटरसाइकल सवार की मौत की घटना पर पाकिस्तान ने रविवार को अमेरिकी राजदूत डेविड हेल को तलब किया और कड़ा विरोध जताया। वाहन को एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक ही चला रहे थे।
 
 
अमेरिकी दूतावास में अधिकारी कर्नल जोसफ इमेनुअल हॉल लैंड क्रूजर को तेज गति से चल रहे थे तथा उन्होंने लाल बत्ती की भी परवाह नहीं की थी और यातायात बत्ती के पास ही मोटरसाइकल को टक्कर मार दी थी। वाहन पर 2 व्यक्ति सवार थे। घटना इस्लामाबाद के दमन-ए-कोह इलाके में शनिवार को हुई।
 
मोटरसाइकल पर सवार 22 वर्षीय अतिक बेग की मौत हो गई जबकि राहिल अहमद को चोटें आईं। इस घटना पर विरोध जताने के लिए विदेश कार्यालय ने अमेरिकी राजदूत हेल को तलब किया। विदेश मंत्रालय के एक वक्तव्य में बताया गया कि अमेरिकी राजदूत ने व्यक्ति की मौत पर गहरी संवेदना और दु:ख जताया, साथ ही अमेरिकी राजदूत ने आश्वासन दिया कि दूतावास जांच में पूरी तरह सहयोग करेगा। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख