dharma sangrah
✕

मई में 2 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा NASA

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (12:06 IST)
वॉशिंगटन। नासा ने घोषणा की है कि वह स्पेसएक्स के एक रॉकेट के जरिए 2 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को 27 मई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा। यह पिछले करीब 1 दशक में अमेरिका से भेजा जाने वाला पहला ऐसा अंतरिक्ष यान होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे।
 
नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के प्रमुख जिम ब्राइडेनस्टाइन ने ट्वीट किया कि 27 मई को नासा एक बार फिर अमेरिकी धरती से अमेरिकी रॉकेट के जरिए अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा।
ALSO READ: ट्रंप ने कहा, महामारी के सबसे बुरे दौर से निकल चुका है अमेरिका
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मई में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य बनाया था। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बावजूद वह मई में ही इस अभियान को पूरा करेगा। अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से आईएसएस के लिए उड़ान भरेंगे।
 
नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री 27 मई को अपराह्न 4 बजकर 32 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 8 बजकर 32 मिनट) पर फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में ऐतिहासिक लॉन्च पैड 39A से उड़ान भरेंगे। इसी लॉन्च पैड का इस्तेमाल अपोलो और अंतरिक्ष शटल अभियानों के लिए भी किया गया था। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

California Earthquake : विमान रनवे पर उतरने ही वाला था कि कांपने लगी धरती, अमेरिका में भूकंप से LAX एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का आगाज, 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल, CM धामी ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

अगला लेख