biodatamaker

Corona से जंग : जब होने लगी फूलों की वर्षा तो भावुक हुए पुलिसकर्मी...

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (09:21 IST)
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश में 2 दिन पहले मुरादाबाद में एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जहां स्वास्थ्य कर्मी और पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर वहां के लोगों ने पत्थर बरसाए थे। इस पत्थरबाजी में एक स्वास्थ्यकर्मी के साथ कई पुलिस वाले भी घायल हो गए थे लेकिन आज शनिवार को उसी मुरादाबाद में एक ऐसी तस्वीर सामने निकलकर सामने आई जिसने कहीं-न-कहीं यह साबित कर दिया कि स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी ही सच्चे हीरो हैं।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
मुरादाबाद की सड़कों से गुजर रहे पुलिस वालों पर जमकर फूलों की वर्षा करते हुए यहां के लोग नजर आए। यह खूबसूरत नजारा देख एक पल के लिए पुलिस वाले भी भावुक हो गए और उन्होंने इस सम्मान को तहेदिल से स्वीकार करते हुए सभी का हाथ जोड़ अभिनंदन किया।
 
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र के प्रिंस रोड पर अंसार इंटर कॉलेज के पास जैसे ही पुलिस के आला अधिकारी अपनी टीम के साथ पैदल गश्त करते हुए पहुंचे तो सड़कों पर खड़े लोग व घरों की बालकनी महिलाओं और बच्चों ने फूलों की बारिश करनी शुरू कर दी है।
ALSO READ: जानिए कि किसको मिलेगा उत्तरप्रदेश में एक माह का नि:शुल्क राशन?
यह खूबसूरत नजारा देख पुलिस वाले कुछ देर के लिए भावुक हो गए और हाथ जोड़कर अभिनंदन करने लगे लेकिन फूलों की वर्षा पुलिस वालों के ऊपर लगातार जारी रही। छोटे बच्चों से लेकर घर के बड़े-बुजुर्गों व महिलाओं ने अपने-अपने घरों की खिड़कियों व छतों से फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे थे।
 
साथ ही साथ कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद व क्षेत्राधिकारी कटघर पूनम सिरोही को शॉल पहनाकर उन सभी को देश का असली हीरो कहा और कहा कि आप सभी इंसान की शक्ल में भगवान का रूप हैं। हम सभी लोग कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की रक्षा करने वाली आप सभी पुलिस की जिंदादिली को सलाम करते हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख