शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. america nasa vehicle mars insight lander will land on mars today
Written By
Last Updated : मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (08:37 IST)

मंगल पर NASA को मिली बड़ी कामयाबी, उतारा InSight, खुलेंगे रहस्यमयी दुनिया के राज...

मंगल पर NASA को मिली बड़ी कामयाबी, उतारा InSight, खुलेंगे रहस्यमयी दुनिया के राज... - america nasa vehicle mars insight lander will land on mars today
नासा का InSight  लैंडर यान मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है। InSight  सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भारतीय समयानुसार 1 बजकर 24 मिनट पर लाल ग्रह की सतह पर पहुंचा। यह यान मंगल की रहस्यमयी बातों का पता लगाएगा।
 
छः महीने की यात्रा के बाद  InSight  ने मंगल की सतह पर लैंड किया। नासा की ओर से इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। यह यान मंगल की रहस्यमयी दुनिया के बारे में जानने के लिए बनाया गया है।

यह ग्रह की सतह पर उतरने के दौरान 19,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से छः मिनट के भीतर शून्य की रफ्तार पर आ गया। इसके बाद यह पैराशूट से बाहर आया और लैंड किया।

इनसाइट InSight 4.5 अरब साल पहले मंगल, धरती और चंद्रमा जैसे पथरीले ग्रह कैसे बने।
 
क्या खूबियां हैं यान की...
  •  InSight  का पूरा नाम ‘इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिस्मिक इन्वेस्टिगेशंस'
  • मार्स  InSight  लैंडर का वजन 358 किलो
  • सौर ऊर्जा और बैटरी से चलने वाला यान
  • 26 महीने तक काम करने के लिए डिजाइन किया गया
  • कुल 7000 करोड़ का मिशन
  • इस मिशन में यूएस, जर्मनी, फ्रांस और यूरोप समेत 10 से ज्यादा देशों के वैज्ञानिक शामिल
  • इसका मुख्य उपकरण सिस्मोमीटर (भूकंपमापी) है, जिसे फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी ने बनाया है। लैंडिंग के बाद ‘रोबोटिक आर्म’ सतह पर सेस्मोमीटर लगाएगा।
  • दूसरा मुख्य टूल ‘सेल्फ हैमरिंग’ है, जो ग्रह की सतह में ऊष्मा के प्रवाह को दर्ज करेगा।
  •  InSight की मंगल के वातावरण में प्रवेश के दौरान अनुमानित गति 12 हजार 300 मील प्रति घंटा रही।
ये भी पढ़ें
धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लांच हुई KTM की सबसे सस्ती बाइक 125 Duke, इतनी है कीमत...