शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America
Written By
Last Modified: लॉस एंजिल्‍स , शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (19:49 IST)

अमेरिका में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

अमेरिका में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ - America
लॉस एंजिल्‍स। अमेरिका में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। इसकी कई खिड़कियां तोड़ दी गईं और इसकी दीवारों पर 'डर' शब्द लिख दिया गया।
 
अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में इस महीने इस तरह की यह दूसरी घटना है। बृहस्पतिवार को देर रात केंट हिंदू मंदिर में यह घटना हुई।
 
स्थानीय कोमो टीवी की खबर के मुताबिक मंदिर आने वाले लोगों ने कहा कि वे इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि क्या उन्हें उनके धर्म को लेकर निशाना बनाया गया है या आसपड़ोस के किशारों ने सिर्फ संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया। 
 
वॉशिंगटन राज्य में हाल के दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 15 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने सीएटल मेट्रोपोलिटन इलाके में बोथेल हिंदू मंदिर की दीवारों पर 'बाहर निकल जाओ' लिख दिया था। (भाषा)