Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एलियनों ने धरती पर भेजा धातु का गोला!

क्या धरती पर जीवन को पैदा करने के लिए एलियनों ने धातु का गोला भेजा है? वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने इस गोले के पृथ्वी के वायुमंडल में 16 मील ऊपर से प्राप्त किया है। उनके अनुसार इस गोले में चिपचिपा-सा द्रव भरा हुआ है जिसमें सूक्ष्म जीव हो सकते हैं। 
 
डेली मेल में मेलऑनलाइन के लिए रिचर्ड ग्रे लिखते हैं कि एक्सट्राटेरिस्ट्रियल चीजों पर काम करने वाले शेफील्ड यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक डॉ. मिल्टन वेनराइट अपने खास तरीके के गुब्बारों को पृथ्वी के वायुमंडल में छोड़ते हैं जिनमें वायुमंडल की धूल और कण जमा हो जाती है। उनके ऐसे ही एक गुब्बारे में ऐसा कण मिला है जो कि वास्तविकता में एक मेटल बॉल (धातु का गोला) है, जिसमें उन्हें एक कण मिला है।
 
उनका कहना है कि ये कण चूंकि वाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी के वायुमंडल में आया है तो इसकी गति तेज रही होगी। उनका कहना है कि इस मेटल बॉल की चौड़ाई मनुष्य के एक बाल के बराबर है और यह टाइटेनियम का बना हुआ है। डॉ. वेनराइट का कहना है कि इसके अंदर एलियनों के जीवन के कण हों। दूर अंतरिक्ष में कहीं रहने वालों ने इन कणों को पृथ्वी पर भेजा हो। संभव है कि वे बॉल को भेजकर अपने जीवन के संकेत दे रहे हों।  
 
वैज्ञानिकों का कहना है कि संभव है कि वे हमसे बात करना चाह रहे हों और इन सूक्ष्म जीवों की एक पूरी कॉलोनी ही विकसित करना चाहते हों। लेकिन अभी भी मेटल बॉल की एक्स-रे जांच से यह बात सामने आई है कि यह टाइटेनियम और वैनेडियम से बना है और इसके मुंह पर फंगस जैसी बुनी हुई कोई जाली है। यह किसी कॉमेट के जरिए पृथ्वी तक आई हो या फिर इसे किसी इंटेलीजेंट सिविलाइजेशन ने भेजा हो। फिलहाल कण की जांच की जा रही है और इसके बाद ही पता चलेगा कि वास्तविकता में यह क्या है?  

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

लोक गायिका तीजन बाई का निधन, AIIMS रायपुर में ली अंतिम सांस

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का कहर, 3 दिन में जुलाई की आधी से ज्यादा बारिश, कई इलाकों में भारी जलभराव

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर