Daily Horoscope
✕

अल कायदा ने तालिबान को दी बधाई, कहा- जिहाद ही एकमात्र रास्ता

Updated: बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (08:54 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा ने मंगलवार को अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के बाहर निकलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि 'जिहाद' ही एकमात्र रास्ता है, जो जीत और सशक्तीकरण की ओर ले जाता है।

ALSO READ: मानवीय तबाही के कगार पर 3.8 करोड़ की आबादी वाला अफगानिस्तान, तंगहाली में सत्ता कैसे चलाएगा तालिबान?
 
तालिबान के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले अल कायदा ने कहा कि अफगानिस्तान 'निस्संदेह सल्तनतों का कब्रिस्तान और इस्लाम का एक अभेद्य किला था'। संगठन ने अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से वापसी पूरी करने के बाद जारी एक बयान में कहा कि अमेरिकियों की हार के साथ यह तीसरी बार है कि अफगानिस्तान ने 2 सदियों से भी कम समय के भीतर एक हमलावर साम्राज्यवादी ताकत को सफलतापूर्वक पराजित और निष्कासित कर दिया है। उसने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी शैतानी साम्राज्य की हार निश्चित रूप से इस युग में अल्लाह की मौजूदगी की निशानी है और दुनियाभर के दमितों और पीड़ितों के लिए प्रेरणा का जबर्दस्त स्रोत है।

ALSO READ: Afghanistan : तालिबान ने किया क्रूरता का खुलेआम प्रदर्शन, दी चेतावनी- कोई देश हमले की भूल न करे
 
अल कायदा ने तालिबान या 'इस्लामिक अमीरात' विशेष रूप से इसके सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत ने यह दिखा दिया है कि इस्लामिक राष्ट्र जब एकजुट हो जाता है, हथियार उठाता है और अपने धर्म, इसकी पवित्रता, इसकी भूमि और धन की रक्षा के लिए अल्लाह की राह पर लड़ता है तो वह कुछ भी कर सकने में सक्षम है। उसने कहा कि तालिबान की 'जीत' साबित करती है कि 'जिहाद ही एकमात्र रास्ता है, जो जीत और सशक्तीकरण की ओर ले जाता है'।

ALSO READ: अब तालिबान के काम नहीं आ पाएंगे अमेरिकी हथियार, सेना ने डिफेंस सिस्टम किया निष्क्रिय

अल कायदा ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में जीत 'फिलिस्तीन को यहूदियों के कब्जे से मुक्त कराने की प्रस्तावना साबित होगी'। संगठन ने कहा कि अल्लाह ने अफगानिस्तान को अमेरिकी कब्जे से मुक्त किया और इसी तरह उसे फिलिस्तीन को यहूदियों के कब्जे से और इस्लामिक मगरेब को फ्रांसीसी कब्जे से मुक्त करना चाहिए। साथ ही लेवेंट, सोमालिया, यमन, कश्मीर और सभी इस्लामी जमीनों को 'इस्लाम के दुश्मनों' के चंगुल से मुक्त करना चाहिए।(वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख