Hanuman Chalisa
✕

इसराइल का हवाई हमला, सीरिया ने इस तरह दिया जवाब

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (10:41 IST)
बेरूत। इसराइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकटवर्ती इलाकों में बमबारी की है। सीरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक सीरियाई वायु सेना रक्षा प्रणाली ने तीन इजराइली मिसाइलों को बीच में ही रोक दिया। 
 
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह के निदेशक रमी अब्दुल रहमानी ने बताया कि इस्राइल के विमानों ने दमिश्क के निकट जमराया क्षेत्र में एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र और गोदामों सहित अन्य जगहों को निशाना बनाया। इन गोदामों में प्रशासन और इसके सहयोगियों ने हथियार और गोला-बारूद रखे थे। सटीक लक्ष्य की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।
 
सीरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि दमिश्क प्रांत में एक इसराइली मिसाइल हमले ने हमारे वायु हमले को अवरूद्ध कर दिया और हमारे तीन ठिकानों को निशाना बनाया है। हम दमिश्क स्थित ठिकानों में से एक पर इसराइली मिसाइल हमले से जूझ रहे हैं और उनके तीन हमलों को विफल कर दिया है।
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दमिश्क के पश्चिम में स्थित जमराया की ओर से तीन शक्तिशाली विस्फोट की आवाज सुनाई दी। एक अन्य ने बताया कि कल हुए इस विस्फोट के बाद धुंएं का मोटी परत उठती दिखाई दी।
 
जमराया में रासायनिक हथियारों से संबंधित सैन्य अनुसंधान केंद्र स्थित है जिस पर इसराइल ने 2013 में भी हमला किया था। इजरायल ने लेबनानी शक्तिशाली संगठन हिजबुल्ला को सीरिया के भीतर निशाना बनाया था। सीरियाई सेना को पहले ही ईरान समर्थित विद्रोही समूह का सामना करना पड़ रहा है। 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख