ramcharitmanas
✕

ऑस्ट्रेलिया जा रहे एयर कनाडा के विमान ने हवा में खाए हिचकोले, 37 घायल

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (21:59 IST)
होनोलूलू। ऑस्ट्रेलिया जा रही एयर कनाडा की एक उड़ान को गुरुवार को प्रशांत महासागर के ऊपर हवा के अप्रत्याशित दबाव का सामना करना पड़ा जिसके चलते विमान हिचकोले खाने लगा और दर्जनों यात्री घायल हो गए।
 
वेंकुवर से सिडनी जा रहे इस विमान को आपात स्थिति में होनोलूलू में उतारना पड़ा। विमान में सवार 37 यात्री एवं चालक दल के सदस्य घायल हो गए। घायलों में शामिल 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, कई यात्री विमान की छत से टकरा गए थे।
 
एयर कनाडा के प्रवक्ता पीटर फित्जपैट्रिक के मुताबिक बोइंग 777-200 में 269 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य थे। एयर कनाडा की एक अन्य प्रवक्ता एंजेला मा ने एक बयान में बताया कि हवाई से करीब 2 घंटे के सफर के बाद विमान को हवा के अप्रत्याशित दबाव का सामना करना पड़ा। इसके बाद विमान को होनोलूलू ले जाया गया।
 
होनोलूलू आपात मेडिकल सेवा प्रमुख डीन नकानो ने बताया कि घायलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग यात्री तक शामिल हैं। अमेरिकी संघीय विमान प्रशासन प्रवक्ता इयान ग्रेगर ने बताया कि यह घटना होनोलूलू से करीब 966 किमी दक्षिण पश्चिम में 36,000 फुट की ऊंचाई पर हुई। (भाषा)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

SIR को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब, SC मार्च पर कहा- हमें डरा नहीं सकते

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अंकिता भंडारी प्रकरण में धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई, न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उठाए कदम

अगला लेख