dharma sangrah
✕

सिद्धारमैया के पास जरूरी आंकड़े, कर्नाटक में विश्वास मत जीतने का भरोसा

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (21:54 IST)
बेंगलुरु। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल किए जाने का फैसला दोनों सत्ताधारी सहयोगियों द्वारा लिया गया है और कहा कि उनके पास जरूरी आंकड़े हैं।
 
कांग्रेस विधायक दल के नेता ने यह भी कहा कि वे रोशन बेग को छोड़कर असंतुष्ट पार्टी विधायकों से बात कर रहे हैं। बेग के पार्टी से निलंबित होने की वजह से उनसे बात नहीं की जा रही है।
 
उन्होंने यहां कहा कि गुरुवार को यहां चर्चा के बाद हमने यह (विश्वास मत का) फैसला लिया। सत्ताधारी गठबंधन के 16 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सरकार गिरने के कगार पर है लेकिन कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि वे विश्वास मत हासिल करना चाहेंगे।
 
एक सवाल के जवाब में सिद्धारमैया ने कहा कि जरूरी आंकड़े या भरोसा न होने पर कोई भी विश्वास मत हासिल करने की पहल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है इसलिए हम विश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं।
 
सत्ताधारी गठबंधन बहुमत कैसे हासिल करेगा? इस सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा कि आप इसका खुलासा कैसे कर सकते हैं? यह आपको तब पता चलेगा, जब विश्वास मत का प्रस्ताव लाया जाएगा। यह कैसे होगा, कौन मौजूद रहेगा, इन चीजों का खुलासा अभी नहीं किया जा सकता।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने भाजपा के कथित तख्तापलट अभियान के पलटवार के तौर पर जवाबी-अभियान चलाए जाने की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अभियानों में विश्वास नहीं रखती।
 
उन्होंने इस मामले में न्यायालय द्वारा दिए गए यथास्थिति के आदेश पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सिद्धारमैया ने हालांकि यह जरूर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दलबदल विरोधी कानून के तहत विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेने के लिए सक्षम हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख