sawan somwar

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में 6 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 13 जनवरी 2019 (12:45 IST)
हेरात। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात की राजधानी हेरात सिटी में तालिबानी आतंकवादियों ने शनिवार रात एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया जिसमें 1 आतंकवादी सहित कम से कम 6 लोग मारे गए।
 
 
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जैलानी फरहाद ने रविवार को यह जानकारी देते बताया कि 3 आतंकवादियों ने शहर के पुल-ए-रंगीना क्षेत्र में स्थित पुलिस स्टेशन पर शनिवार रात हमला कर दिया। इस हमले में 3 पुलिस अधिकारी, 1 बच्चे सहित 2 नागरिक मारे गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकवादी भी मारा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
 
विशेष अभियान दल ने आतंकवादियों के कार बम को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल 2 आतंकवादी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। तालिबान आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से इस्लामिक स्टेट तथा तालिबानी आतंकवादियों के हमले में बढ़ोतरी हुई है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गत 24 दिसंबर को हुए आतंकवादी हमले में 47 सरकारी कर्मचारी और पर्यटक मारे गए थे तथा 27 लोग घायल हुए थे। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख