kalsarpa dosh calculator
✕

म्यांमार में 38 प्रदर्शनकारियों की मौत, 80 अन्य घायल

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (12:43 IST)
नायपीडॉ। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कम से कम 38 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और 80 अन्य घायल हो गए हैं। मानवाधिकार संगठन एसिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (एएपीपी) ने यह जानकारी दी। इन प्रदर्शनकारियों की मौत रविवार को विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान हुई।
ALSO READ: म्यांमार में सैन्य अत्याचार के खिलाफ नन ने संभाला मोर्चा, सुरक्षाबलों को हथियार छोड़ने पर किया मजबूर
म्यांमार में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन यांगून, मांडले, बागो और हपाकन में हुआ। म्यांमार में फरवरी में तख्तापलट के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक 126 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत से अब तक कम से कम 2,156 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर विभिन्न अपराधों के आरोप लगाते हुए मामले दर्ज किए गए हैं। म्यांमार की सैन्य-संचालित एमआरटीवी के अनुसार यांगून में इस दौरान 2 सुरक्षा अधिकारियों की भी मौत हो गई है।
 
गौरतलब है कि 1 फरवरी को म्यांमार की सेना ने नागरिक सरकार को हटाकर 1 वर्ष के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी। सेना ने तख्तापलट के बाद देश के कई मुख्य नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख