गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. सेना ने सू की पर 6 लाख डॉलर व 11 किलो सोना रिश्वत लेने का लगाया आरोप
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (10:00 IST)

सेना ने सू की पर 6 लाख डॉलर व 11 किलो सोना रिश्वत लेने का लगाया आरोप

Aung San Suu Kyi | सेना ने सू की पर 6 लाख डॉलर व 11 किलो सोना रिश्वत लेने का लगाया आरोप
नायेप्यीडॉ। म्यांमार के सैन्य शासकों ने अपदस्थ लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की के खिलाफ अब तक के सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अवैध रूप से 6,00,000 डॉलर तथा 11 किलोग्राम सोना लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने हालांकि इस आरोप की पुष्टि के लिए कोई सबूत मुहैया नहीं कराया है, वहीं सू की की पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है।
 
जुंटा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जाव मिन टुंग ने गुरुवार को कहा कि सू की के खिलाफ आरोप यंगून के पूर्व मुख्यमंत्री फियो मियां थीन द्वारा लगाए गए थे जिन्होंने उन्हें (सू की) को पैसे दिए थे। उन्होंने कहा कि अपराध निरोधक समिति इन आरोपों की जांच कर रही है। उन्होंने म्यांमार के अपदस्थ राष्ट्रपति विन म्यिंट तथा कई कैबिनेट मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, अगले महीने महंगा हो सकता है टर्म इंश्योरेंस, जानिए क्यों जरूरी है यह इंश्योरेंस प्लान...