Daily Horoscope
✕

3 बहनों ने की एक ही आदमी से शादी, तीनों ने रखी थी अजीब शर्त

Updated: शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (11:42 IST)
किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां 3 सगी बहनों ने एक ही दूल्हे के साथ शादी कर ली है। उन तीनों को एक ही शख्स से प्यार हो गया और फिर बहनों ने शर्त रखी कि दूल्हे को तीनों से एकसाथ ही शादी करनी होगी।
 
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 3 सगी बहनों से शादी करने वाले शख्स का नाम लुविजो है। उसकी उम्र 32 साल है। लुविजो ने नताशा, नताली और नादेगे नामक 3 सगी बहनों से एकसाथ शादी की। लुविजो की मुलाकात सबसे पहले नताली से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और बाद में वो उसकी अन्य 2 बहनों के साथ भी रिलेशनशिप में आ गया।
 
लुविजो ने बताया कि उसके पास कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि उन्होंने शर्त रखी थी कि तीनों बहनों से शादी करनी होगी वो भी एक ही दिन। वहीं एक दुल्हन ने कहा कि जब हम तीनों बहनों ने लुविजो के सामने एकसाथ शादी की शर्त रखी तो वो हैरान रह गया। हालांकि बाद में उसको हमारी ये शर्त माननी पड़ी। हम तीनों बहनें उससे बहुत प्यार करती हैं।
 
उन्होंने आगे कहा कि भले ही लोग 3 महिलाओं के लिए एक पति शेयर करना असंभव समझते थे, लेकिन हम तीनों बहनें बचपन से हर चीज शेयर कर रही हैं और अब पति भी शेयर करेंगी। गौरतलब है कि लुविजो से शादी करने के बाद तीनों बहनें बहुत खुश हैं।(प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख