• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By माँ अमृत साधना
Last Updated :लंदन , बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (20:56 IST)

हैरी पॉटर बने रहना चाहते हैं रेडक्लिफ

डेनियल रेडक्लिफ
FILE
हॉलीवुड स्टार डेनियल रेडक्लिफ का मानना है कि लोग उन्हें हमेशा हैरी पॉटर समझते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके प्रशंसक उन्हें चश्मे वाले हीरो के रूप में देखते हैं तो इसका उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

कांटैक्ट म्यूजिक की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडक्लिफ ने कहा कि वह कभी भी अपने जादुई किरदार से खुद को अलग नहीं कर पाएँगे।

रेडक्लिफ ने कहा कि मुझे विश्वास है कि लोग हमेशा हैरी पॉटर के रूप में मुझे देखना चाहेंगे और मैं इससे संतुष्ट हूँ। हालाँकि वह अलग-अलग किरदार निभाकर लोगों की धारणा को बदलना चाहते हैं। रेडक्लिफ इन दिनों ‘द वूमन इन ब्लैक’ में अभिनय कर रहे हैं। (भाषा)