मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , बुधवार, 29 अगस्त 2012 (22:37 IST)

हैरी की और भी आपत्तिजनक तस्वीरें

प्रिंस हैरी
FILE
पिछले दिनों लास वेगास के एक होटल में राजकुमार हैरी की निर्वस्त्र अवस्था की तस्वीरों के सामने आने के बाद ब्रिटेन के शाही घराने को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। अब खबर है कि हैरी की और तस्वीरें सामने आ सकती हैं।

मिरर ऑनलाइन के अनुसार बकिंघम पैलेस ने आगाह किया है कि लास वेगास के होटल में मौजमस्ती के दौरान तस्वीर लेने वाले हैरी के कुछ और वीडियो भी बनाए होंगे।

शाही घराने के एक सूत्र ने कहा कि अगर कोई वीडियो सामने आता है तो यह राजकुमार और शाही घराने दोनों के लिए नुकसानदेह होगा। अभी तक नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है क्योंकि हैरी की लोकप्रियता में ज्यादा कमी नहीं आई है। (भाषा)