• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: बुडापेस्ट , मंगलवार, 6 मार्च 2012 (17:46 IST)

हैकरों का हंगरी के संविधान पर हमला

हंगरी संविधान
FILE
हैकरों के सबसे बड़े समूह माने जाने वाले एनोनेमस न सिर्फ हंगरी की संवैधानिक अदालत की वेबसाइट से देश के संविधान को हैक कर लिया, बल्कि उसमें मनमाफिक बदलाव करके फर्जी संविधान चस्पा कर दिया।

इस जाली संविधान को देखकर हंगरी प्रशासन के होश उड़ गए और उन्हें तुरत-फुरत में कार्रवाई करते हुए जल्दी ही इसे अदालत की वेबसाईट से हटा दिया।

एनोनेमस द्वारा तैयार किए गए इस आदर्श संविधान में सूचना प्रौद्योगिकी आईटी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बहुत सी सहूलियतों की पैरवी की गई थी और इसके अनुसार आईटी क्षेत्र के कर्मचारियों को न सिर्फ जल्द सेवानिवृत्त होने, शानदार पेंशन की सुविधा प्राप्त थी बल्कि उन्हें कोई कर भी नहीं देना होता।

हंगरी के इस जाली संविधान में हैकरों ने लिखा बर्बरता की पैरवी करने वाले शासकों और तानाशाहों के विचारों को इतिहास जल्द ही भुला देता है। अवाम को अधिकार है कि वह बर्बरता के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजा दे।

उल्लेखनीय है कि एनोनेमस दुनियाभर की सरकारों और उनकी वेबसाइटों पर इस तरह के हमले करने के लिए कुख्यात है। वह इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की हत्या की खबर को फ्क्सा न्यूज की वेबसाइट पर डाल चुका है।

यूरोप और लातिन अमेरिका में पिछले महीने इस संगठन के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद इस संगठन ने इंटरपोल की वेबसाईट को धराशाई कर दिया। (वार्ता)