• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: कैलिफोर्निया , गुरुवार, 30 अगस्त 2012 (09:01 IST)

मंगल से प्रसारित हुआ धरती का संगीत

क्यूरोसिटी रोवर
मंगल पर जीवन की खोज करने गए क्यूरोसिटी रोवर ने अंतरिक्ष में सुदूर स्थित मंगल ग्रह से पहली बार धरती का मधुर संगीत प्रसारित कर नया रिकॉर्ड बनाया।

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा को धरती से भेजे संगीत को दूसरे ग्रह से वापस पृथ्वी पर भेजने में सफलता मिल गई है।

मंगल ग्रह के अनसुलझे रहस्यों से परदा उठाने के लिए पहली बार उसकी सतह पर पहुंचे क्यूरोसिटी रोवर ने अमेरिकी रैप संगीत ग्रुप 'द ब्लैक आइड पीस' की अपलोड की गई धुनें धरती पर भेजी हैं। यह पहली बार है जब किसी दूसरे ग्रह से धरती पर संगीतमय धुनें भेजी गई हैं।

मंगल अभियान की नियंत्रक नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरोट्री (जेपीएल) ने इस रैप ग्रुप की धुन 'रीच फॉर द स्टार्स' की क्यूरोसिटी द्वारा भेजी गई धुनें धरती पर प्राप्त की हैं। यह धुन रोवर पर अपलोड की गई थीं जो मंगल से 70 करोड़ मील की दूरी तय करके धरती पर वापस आईं। (वार्ता)