Last Modified: कानो ,
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 (12:23 IST)
नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 50 मृत
FILE
कानो। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में चर्च पर हुए हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बोको हरम को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी।
बोर्नो राज्य के चिबोक के पास चार गांवो में रविवार की प्रार्थना के समय बंदूकधारियों ने उसके चर्च पर हमला कर दिया। बोको हरम ने 14 अप्रैल को इसी क्षेत्र से 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया था।
निवासियों ने बताया कि हमलावरों ने चर्च भवनों पर विस्फोटक फेंके, उन्हें आग लगा दी और वहां प्रार्थना कर रहे लोगों पर गोलियों चलाईं।
मीडिया को सूचना देने का अधिकार नहीं होने के कारण पहचान गुप्त रखने का अनुरोध करते हुए बोर्नो के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 54 लोग मारे गए हैं।
चिबोक के एक स्थानीय नेता ने भी पहचान गुप्त रखने के आधार पर कहा कि अभी तक कम से कम 47 शव बरामद हुए हैं। (भाषा)