Last Modified: टोक्यो ,
रविवार, 1 अप्रैल 2012 (14:41 IST)
जापान में आ सकती है 35 मीटर ऊंची सुनामी!
FILE
एक विशेषज्ञ समूह ने कहा है कि भूकंप का जबरदस्त झटका आने की स्थिति में जापान के तट पर 35 मीटर ऊंची सुनामी आ सकती है।
पिछले साल की आपदा के बाद की गई समीक्षा में पाया गया है कि यदि सबसे बुरी स्थिति आती है तो उसके नतीजे क्या हो सकते हैं।
पश्चिमी जापान के मध्य में स्थित ननकई ट्रफ में यदि 9.0 की तीव्रता का भूकंप आता है तो प्रशांत महासागर के तट पर सैलाब आ सकता है। इस स्थिति में दक्षिण पश्चिमी क्यूशु द्वीप में टोक्यो की ओर से 20 मीटर से ऊंची सुनामी लहरें आने का अंदेशा है।
कैबिनेट कार्यालय की ओर से कहा गया कि क्युरोशियो में 34.4 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें आ सकती हैं। (भाषा)