• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

अब पराग रहित फूल, नहीं आएंगी छींकें

फूल
अगर फूलों से आपको एलर्जी है और आप उससे डरते हैं कि कहीं आप पर छींक का दौरा न पड़ जाए तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब वैज्ञानिकों ने एलर्जी फैलान वाले परागों से मुक्त फूलों का विकास किया है, जिसकी खुशबू का आप पूरा लुत्फ ले सकते हैं।

चटख रंगों वाले ‘सुपर जिरैनियम’ फूलों के पौधे पराग पैदा नहीं करते, जिनसे कुछ लोगों को छींकें आती हैं या ‘हे फीवर’ होता है।

'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के अनुसार फूल आम फूलों के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत होते हैं, लेकिन उन्हें भी पानी देने की जरूरत होती है।

जिरैनियम यूरोप में 17वीं सदी से उपजाए जा रहे हैं। इनका शुमार दुनियाभर में घरों और बागों में उपजाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय पौधों में किया जाता है। पारंपरिक प्रजनन प्रणालियों का उपयोग कर इनके ढेर सारे रंगों, रूपों और खुशबुओं वाले फूलों का उत्पादन किया जा रहा है। (भाषा)