शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन (भाषा) , मंगलवार, 1 सितम्बर 2009 (20:36 IST)

महिलाओं को भाता है प्रशंसा सुनना

महिलाओं को भाता है प्रशंसा सुनना -
ब्रिटेन के एक नए सर्वेक्षण ने महिलाओं की प्रशंसा सुनने की प्रवृत्ति को एक बार फिर जगजाहिर कर दिया है।

सर्वेक्षण के अनुसार ब्रिटेन की हर 10 में से आठ महिलाओं को विपरीत लिंग वाले व्यक्ति से अपनी प्रशंसा सुनना पसंद है, भले ही वह कोई अंजान व्यक्ति ही क्यों न हो।

वनपोल डॉट कॉम के सर्वेक्षण के मुताबिक हर 10 में से आठ महिलाओं ने माना कि उन्हें पुरूषों, खास तौर पर अपने बॉस द्वारा की गई उनकी खूबसूरती की प्रशंसा सुनना पसंद आता है।

दूसरी ओर सर्वेक्षण में 32 फीसदी पुरूषों ने माना कि उन्होंने किसी पर टिप्पणी करना बंद कर दिया है क्योंकि वे कई बार महिलाओं द्वारा नकारे जा चुके हैं।