suvichar
✕

बजट देख खुश हुए पीएम मोदी, बताया विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (14:53 IST)
Budget 2024 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम आम बजट को ऐतिहासिक, समावेशी और नवोन्मेषी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 के ‘विकसित भारत’ की नींव को मजबूत करने की गारंटी है।
 
बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश के जरिए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा कि यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है जो विकसित भारत के चार स्तंभों क्रमश: युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा।
 
उन्होंने कहा कि आज का ये बजट समावेशी और नवोन्मेषी बजट है। इस बजट में निरंतरता का विश्वास है। ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान... सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।
 
 
उन्होंने कहा कि बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। शोध और नवोन्मेष पर एक लाख करोड़ रुपए का फंड बनाने की घोषणा की गई है। बजट में स्टार्टअप्स को मिलने वाली टैक्स छूट के विस्तार का ऐलान भी किया गया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पुंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।
 
उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्रियों की भाषा में कहें तो ये एक प्रकार से स्वीट स्पॉट है। इससे भारत में 21वीं सदी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ ही युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।
 
मोदी ने कहा कि बजट में वंदे भारत स्टैंडर्ड की 40 हजार आधुनिक बोगियां बनाकर, उन्हें सामान्य यात्री ट्रेनों में लगाने का ऐलान किया गया है। इससे देश के अलग-अलग रेल रूट पर करोड़ों यात्रियों में आरामदायक यात्रा का अनुभव बढ़ेगा।
 
उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने और उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर भी जोर दिया गया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आयकर से संबंधित जिस नई योजना की घोषणा की गई, उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सामान्य जन के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार एक बड़ा लक्ष्य तय करती और उसे हासिल करने के बाद उससे भी बड़ा लक्ष्य तय करती है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में गरीबों के लिए हमने चार करोड़ से अधिक घर बनाए और अब हमने दो करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों की बहुत मदद की है और अब आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने के लिए और उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर भी बहुत जोर दिया गया है।
 
पीएम ने कहा कि छत पर सौर प्रणाली लगाने (रूफटॉप सोलराइजेशन) के अभियान में 1 करोड़ परिवारों को सोलर रूफ टॉप के माध्यम से मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। इतना ही नहीं, सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर लोगों को 15 से 20 हजार प्रतिवर्ष की आय भी होगी और ये हर परिवार को होगी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया का उपयोग हो, पशुओं के लिए नई योजना हो, पीएम मत्स्य संपदा योजना का विस्तार हो और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान हो, इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख