biodatamaker
✕

बढ़ सकता है PM किसान सम्मान निधि का पैसा, बजट में किसानों को खुश करने की तैयारी

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (09:01 IST)
Interim budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में संसद में मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव से पहले आ रहे इस बजट में सरकार किसान सम्मान निधि बढ़ाने का ऐलान कर किसानों को खुश कर सकती है।
 
फिलहाल किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के 11 करोड़ किसानों को 6000 रुपये साल मिलता है। पुरुष किसानों के लिए यह रकम बढ़ाकर 9000 रुपए की सकती है, जबकि महिला किसानों की सम्मान निधि 12,000 रुपए की जा सकती है।
 
कहा जा रहा है कि सरकार महिला किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने में प्राथमिकता देगी। वहीं, महिला किसानों को दूसरों के मुकाबले एक फीसदी सस्ता कर्ज मिलेगा। किसानों के लिए सस्ती दरों पर जीवन बीमा योजना भी संभव है, साथ ही पराली प्रबंधन के लिए स्पेशल इंसेंटिव भी मिल सकता है।
 
गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सरकार की ओर से अब तक 12 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अगला लेख