Daily Horoscope
✕

टैक्स पेयर्स को क्या है अंतरिम बजट से उम्मीद?

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2024 (16:07 IST)
Interim budget expectation : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करेगी। मोदी सरकार का यह आखिरी बजट है। 2 माह बाद लोकसभा चुनाव होने है ऐसे में परंपरानुसार यह एक अंतरिम बजट होगा। ऐसे में विशेषज्ञों को इस बजट ज्यादा उम्मीदें नहीं है।
 
जब भी बजट की बात की आती है तो आम आदमी उम्मीद करता है कि टैक्स में छूट मिलेगी, बचत को बढ़ावा मिलेगा, बीमा सेक्टर को प्रोत्साहन मिलेगा।
 
अकाउंटेंट अनिल जायसवाल ने कहा कि पुराने रिजिम में टैक्स की बेसिक लिमिट बढ़ानी चाहिए। कहा जाता है कि 5 लाख की लिमिट है पर वास्तव में यह 2.5 लाख ही है। 5 लाख से ऊपर की आय पर टैक्स 3 लाख से लगेगा। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग का आदमी जो टैक्स के बोझ का मारा है। उसे इनकम टैक्स में राहत मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि नए और पुराने दोनों रिजिम में टैक्स स्लैब एक जैसा होना चाहिए। ताकि मिडिल क्लास के लोगों को फायदा मिले। उन्होंने कहा कि अगर टैक्स में छूट मिलेगी तो इससे बचत बढ़ेगी। 
 
राठी वेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर उमेश राठी ने कहा कि पिछले 2 बजट में सरकार का न्यू टैक्स रिजिम पर ज्यादा जोर रहा है। टैक्स सिस्टम में जो भी बदलाव किए गए हैं, इसे देखते हुए ही किए गए हैं। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि पर्सनल फाइनेंस सेक्टर के लिए इस बजट में ज्यादा कुछ रहेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट होने से टैक्स डिडक्शन में ज्यादा छूट मिलने की संभावना नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के पहले दिन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि आयकर दाखिल करने वालों की संख्या करीब सवा तीन करोड़ से बढ़कर लगभग सवा आठ करोड़ हो चुकी है। दिसंबर, 2017 में 98 लाख लोग माल एवं सेवा कर (GST) देते थे, आज इनकी संख्या एक करोड़ 40 लाख है। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहा है कि सामान्य देशवासी की जेब में अधिक से अधिक बचत कैसे हो। पहले भारत में 2 लाख रुपए की आय पर कर लग जाता था। आज भारत में 7 लाख रुपए तक की आय पर भी कर नहीं लगता। कर छूट और सुधारों के कारण भारत के करदाताओं को 10 साल में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख