Hanuman Chalisa

आचार संहिता ने बढ़ाई जंगली हाथियों की मुश्किलें, दहशत में लोग

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (13:02 IST)
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इन दिनों आदर्श आचार संहिता के कारण जंगली हाथियों की मुश्किलों में खासा इजाफा हो गया है।
 
दरअसल जिले के जंगलों में भीषण गर्मी में जगह-जगह आग लग रही है, वहीं आदर्श आचार संहिता के कारण जंगलों में जल स्त्रोत बढ़ाने के कार्यों को स्वीकृति नहीं मिल पाई है, ऐसे में जंगली हाथियों के दल आबादी क्षेत्रों की ओर का रुख कर रहे हैं और वहां उत्पात मचा रहे हैं।
 
जशपुर वन मंडल अंतर्गत कुनकुरी और तपकरा के जंगलों में कल जंगली हाथियों के एक दल ने कटनी गुमला राष्ट्रीय मार्ग पर कंडोरा महुवाटोली में घंटों तक उत्पात मचाया।
 
महुआटोली स्थित औघड़ आश्रम के उपाध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि हाथियों का झुंड पक्की दीवार तोड़कर घंटों डेरा डालकर बैठ गया। इससे आश्रम में दहशत बनी रही। हाथियों का दल कुएं के आस पास चिंघाड़ लगाता रहा। जल स्त्रोत के आस पास इनकी व्याकुलता से पता चल रहा था कि वे प्यासे हैं।
 
जशपुर वन मंडल अधिकारी कृष्ण कुमार जाधव ने आज बताया कि कुनकुरी, तपकरा और पत्थलगांव क्षेत्र के जंगलों में जल स्त्रोत बढ़ाने के कार्यों को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस वजह से जंगलों में वन प्राणियों की गर्मी में परेशानी बढ़ गई है। इसी वजह से हाथी जंगल छोड़कर आबादी क्षेत्र की ओर रुख करने लगे हैं। (वार्ता)

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

CJP के आंदोलन की चेतावनी के बीच दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, पार्टी का आरोप- राज्यों में जारी है गिरफ्तारियां, कानूनी सहायता के लिए बनाया फंड

दतिया‌ उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशवाहा समाज को साधा, बोले भाजपा ने कुशवाह समाज को दिया सम्मान

Ayushman Card क्या है? घर बैठे मोबाइल से कैसे करें एप्लाई, जानें पात्रता, फायदे और पूरा प्रोसेस

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

श्रावण की आस्था, शिवभक्तों का उत्साह… कांवड़ यात्रा-2026 के स्वागत को मेरठ पूरी तरह तैयार

अगला लेख