Hanuman Chalisa

बेटे अखिलेश के कर्जदार हैं मुलायम, पांच साल में घट गई संपत्ति

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (15:33 IST)
लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में वर्ष 2014 की तुलना में तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। यादव ने मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करते वक्त हलफनामे में यह जानकारी दी है। मुलायम के मुताबिक वे बेटे अखिलेश यादव के कर्जदार हैं। 
 
मुलायम ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते वक्त शपथ पत्र में अपने पास 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपए की चल-अचल संपत्ति होना जाहिर किया है। यह वर्ष 2014 में बताई गई संपत्ति से तीन करोड़ 20 लाख 15 हजार 517 रुपए कम है। तब हलफनामे में उन्होंने अपने पास 19 करोड़ 72 लाख 59 हजार 817 रुपए की संपत्ति होने की जानकारी दी थी।
 
मुलायम पर एक मुकदमा भी दर्ज है। उनके शपथ पत्र में फोन पर धमकी देने के आरोप में आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा 24 सितंबर 2015 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे का जिक्र किया गया है। यह मामला लखनऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है।
 
अखिलेश से लिया 2 करोड़ रुपए का कर्ज : शपथ पत्र में मुलायम ने खुद को अपने पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कर्जदार भी बताया है। हलफनामे के अनुसार उन्होंने अखिलेश से दो करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपए कर्ज लिया है।
 
मुलायम द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 32 लाख 2 हजार 615 रुपए की कुल आमदनी दिखाई है, जबकि उनकी पत्नी साधना यादव की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपए बताई गई है। साधना के पास पांच करोड़ छह लाख 86 हजार 842 रुपए की संपत्ति है। शपथ पत्र के मुताबिक, मुलायम के पास कार नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी एक लग्जरी कार की मालकिन हैं।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप अयोध्या

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

अगला लेख