dharma sangrah

बीकानेर में मौसेरे भाइयों के बीच होगी चुनावी जंग

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (20:06 IST)
बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा बीकानेर संसदीय क्षेत्र में सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मदनगोपाल मेघवाल को प्रत्याशी बनाए जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
 
मदनगोपाल मेघवाल को कांग्रेस ने केन्द्रीय कार्पोरेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ उतारा है, जो उनके मौसेरे भाई हैं। अर्जुनराम मेघवाल और मदनगोपाल मेघवाल की माताएं सगी बहनें हैं। लिहाजा जैसे-जैसे चुनाव प्रचार में रंगत आएगी, इस संसदीय क्षेत्र में इन दोनों मौसेरे भाइयों का मुकाबला दिलचस्प एवं रोचक होता जाएगा। ये दोनों ही अधिकारी रहे हैं।
 
वर्ष 2009 में अर्जुनराम मेघवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर राजनीति में आए। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और उसी वर्ष हुए चुनाव में वह भाजपा की ओर से चुनाव लड़े और सांसद चुने गए। वर्ष 2009 में ही संसदीय क्षेत्रों का जब पुनर्गठन किया गया, तब बीकानेर सीट सामान्य से अनुसूचित जाति वर्ग में आ गई थी। पहले चुनाव में ही अर्जुनराम मेघवाल ने दमदार जीत हासिल की। 
 
वर्ष 2014 के चुनाव में वह फिर से विजयी हुए और केन्द्रीय वित्त राज्यीमंत्री बने। बीकानेर संसदीय क्षेत्र भाजपा का पुराना गढ़ है। अर्जुनराम मेघवाल से पहले बॉलीवुड के ख्यातिनाम अभिनेता धर्मेन्द्र यहां से सांसद चुने गए थे। भाजपा ने तीसरी बार अर्जुनराम पर इस बार दांव खेला है, जबकि भाजपा के ही दबंग नेता और सात बार विधायक रहे देवीसिंह भाटी उनके लिए खतरा बने हुए हैं। दोनों में छत्तीस का आंकड़ा है। ऐसे में कांग्रेस ने उनके मौसेरे भाई मदनगोपाल को मैदान में उतारकर उनकी मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। 
 
पूर्व आईपीएस मदनगोपाल ने पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले वीआरएस ले लिया था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीकानेर जिले में खाजूवाला सीट से कांग्रेस का टिकट मांगा था। वह श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर सुरक्षित सीट से भी वे चुनाव लडऩा चाह रहे थे लेकिन उन्हें तब टिकट नहीं मिल पाया। 
 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अब WhatsApp से भरें बिजली, पानी और गैस का बिल, ऐसे काम करेगा नया Bill Payment फीचर

सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद इस्लामाबाद की चुप्पी, क्या 'मक्का पैक्ट' की परीक्षा में फेल हो गया पाकिस्तान?

MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड 50 फीसदी बढ़ा, खत्म हुआ धरना, काम पर लौटे जूडा और इंटर्न डॉक्टर

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

अगला लेख