Hanuman Chalisa

दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत और गुण जानकर चौंक जाएंगे

बुधवार, 20 जनवरी 2021 (14:13 IST)
आपने कई तरह की सब्जियां खाई होगी परंतु हम आपको जिस सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं उसे आपने खाना तो दूर शायद देखा भी नहीं होगा, क्योंकि यह है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यदि आपकी खाने की इच्‍छा है तो आपको इसके लिए लोन लेना पड़ सकता है।
 
 
जी हां, इस सब्जी की कीमत सोने और चांदी के भाव से ज्यादा है। क्या आप इसकी प्राइज जानना चाहेंगे? कुछ समय पहले इसकी कीमत 1000 यूरो प्रति किलोग्राम थी यानी लगभग 82 हजार रुपए। इसे खरीदने के लिए अमीर आदमी को भी 10 बार सोचना पड़ेगा।
 
इस सब्जी का नाम है 'हॉप शूट' और इसके फूल को 'हॉप कोन्स' कहते हैं। इस महंगी सब्जी के फूल का उपयोग बीयर बनाने में किया जाता है और इसकी टहनियों को भी खाने के लिए उपयोग किया जाता है। सब्जी बनाने के अलावा लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। इसकी टहनियां मुलायम होती हैं, जिनका उपयोग सलाद बनाने के लिए भी किया जाता है और इसका अचार भी बनाया जा सकता है।
 
 
कहते हैं कि सन् 800 ईस्वी के लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे। तभी से इसका उपयोग किया जा रहा है। इस सब्जी की खेती की शुरुआत सबसे पहले उत्तरी जर्मनी में हुई थी परंतु अब तो पूरे विश्व में इसकी खेती की जाती है। वैसे तो इस सब्जी को हर मौसम में उगाया जा सकता है परंतु ठंड का मौसम इसके लिए सही नहीं माना जाता है। मार्च से लेकर जून तक इसकी खेती के लिए सही समय है। इसके लिए नमी और सूर्य के प्रकाश की जरूरत होती है। इस मौसम में इसका पौधा तेजी से बढ़ता है और एक दिन में इसकी टहनियां 6 ईंच तक बढ़ जाती हैं। शुरुआत में इसकी टहनियां बैंगनी रंग की होती हैं लेकिन बाद में हरी हो जाती हैं।
 
 
अब इसके गुण भी जान लेते हैं कि आखिर क्यों है यह इतनी महंगी। कहते हैं कि इस सब्जी में औषधीय गुणों का भंडार है, जिसके कारण इसका इस्तेमाल एंटीबायोटिक दवाई बनाने में भी किया जाता है। इस सब्जी की गुण और विशेषताओं की लिस्ट लंबी है। इस सब्जी का उपयोग दांत के दर्द और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी किया जाता है।
 
गौरतलब है कि भारत में भी सबसे महंगी सब्जी उगाई जाती है जिसका नाम है गुच्छी। यह हिमालय में मिलने वाली एक प्रकार की जंगली मशरूम की प्रजाति है। इसकी कीमत है लगभग 25 हजार से ज्यादा। इसे बनाने में घी, ड्रायफूड और देसी सब्जियों का उपयोग होता है। यह भारत की सबसे दुर्लभ सब्जियों में से एक है। कहते हैं कि इसके नियमित उपयोग से दिल की कोईसी भी बीमारी नहीं होती है। गुच्छी में पर्याप्त मात्रा में वीटमिन बी, डी, सी और के होता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। इसका वैज्ञानिक नाम मार्कुला स्क्यू पलेंटा है। इसे मोरेल्स भी कहते हैं।

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

मंत्री लखन पटेल से छिना पशुपालन विभाग, सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ आनंद विभाग की संभालेंगे जिम्मेदारी

अमेरिकी महंगाई घटते ही शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 539 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार

E20 पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान: 100% पेट्रोल चाहिए तो ज्यादा कीमत चुकानी होगी

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

LIVE: उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

अगला लेख