Hanuman Chalisa

Live Updates : 'ट्रैक्टर रैली' तो निकलेगी, किसान आउटर रिंग रोड पर निकालेंगे मार्च-राकेश टिकैत

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (14:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर 56वें दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी। 10वें दौर की बातचीत के लिए किसान विज्ञान भवन पहुंचे। किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी... 


02:08 PM, 20th Jan
-आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान-राकेश टिकैत
-कहा- किसान शांतिूपर्ण तरीके से निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च।

01:07 PM, 20th Jan
-किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च होकर रहेगा।
-टिकैत ने कहा कि बैठक भी करेंगे, खेती भी करेंगे और आंदोलन भी करेंगे। 
-उन्होंने कहा कि ट्रेक्टर मार्च को कोई नहीं रोक सकता। शांतिपूर्ण तरीके से होगा मार्च।

01:02 PM, 20th Jan
-सुप्रीम कोर्ट में ट्रेक्टर रैली पर सुनवाई। 
-सीजेआई एसए बोबडे ने कहा, 'हमने पहले ही कह दिया है कि पुलिस चीजें तय करें। ट्रैक्टर रैली होगी या नहीं, ये पुलिस को तय करना है। हम कोई फैसला नहीं देने जा रहे। ये आपको तय करना है, क्योंकि आप अथॉरिटी हैं।'
-केंद्र सरकार की ओर से किसानों की इस ट्रैक्टर रैली के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

12:00 PM, 20th Jan
-किसान संगठनों के नेता 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे : किसान नेता कलवंत सिंह संधू।
-आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने कहा है कि ट्रैक्टर रैली के लिए उनकी तैयारियां चल रही है और प्रशासन को ‘शंतिपूर्ण मार्च’ की अनुमति देनी चाहिए।
-संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी रेंज) एस एस यादव दिल्ली पुलिस से बैठक का समन्वय करेंगे।
-सूत्रों के मुताबिक हरियाणा और उत्तरप्रदेश के पुलिस अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

11:32 AM, 20th Jan
-पुलिस से बातचीत के लिए विज्ञान भवन पहुंचे किसान नेता।
-भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा, हमने उन्हें कहा है कि हम रिंग रोड पर किसान मार्च करेंगे। 
 

09:37 AM, 20th Jan
-नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान संगठनों और सरकार के बीच दसवें दौर की वार्ता आज होगी।
-विज्ञान भवन में किसान संगठनों के साथ सरकार के मंत्रियों की वार्ता दोपहर दो बजे होगी। 
-दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े। सरकार कृषि कानून वापस लेने को तैयार नहीं, किसान भी कानून वापस नहीं लेने तक आंदोलन पर अड़े।

09:36 AM, 20th Jan
-सरकार के साथ दसवें दौर की वार्ता से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों में फूटती दिखाई दे रही है।
-एक बैठक में गुरनाम सिंह चढ़ूनी और शिवकुमार कक्का आपस में भिड़ गए।

09:36 AM, 20th Jan
-किसानों की ट्रेक्टर रैली पर आज दोपहर 12 बजे से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
-गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर ट्रेक्टर रैली निकालना चाहते हैं किसान।
-दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तीसरी बार संयुक्त किसान मोर्चा के साथ सुबह 11 बजे बैठक करेंगे।

09:35 AM, 20th Jan
-किसानों ने 23-24 जनवरी को किसान संसद का आयोजन करने का ऐलान किया है।
-यह आयोजन सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किया जाएगा।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर

अगला लेख