Hanuman Chalisa

इस लड़की ने खाई ‘पेन किलर’ टैबलेट तो पेट में बजने लगा ‘म्‍यूजिक’

शनिवार, 20 नवंबर 2021 (13:44 IST)
अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाली एक लड़की के साथ जो हुआ, वो काफी अजीबोगरीब था। लड़की ने पेनकिलर टैबलेट की जगह कान में लगाने वाले एयरपॉड को भी निगल लिया। इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था और जानकर हंसी भी आएगी।

Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना मैसाच्युसेट्स में रहने वाली लड़की कार्ली के साथ हुई। बिस्तर पर लेटे हुए उसने हाथ में पानी लेकर दर्दनाशक दवा के बजाय अपना एयरपॉड निगल लिया। हालांकि उसे इस बात का एहसास उसी वक्त हुआ कि जो कुछ भी उसने निगला है, वो पेनकिलर तो नहीं है। उसने गल से उसे बाहर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

कार्ली के मुताबिक घटना 5 नवंबर को तब हुई, जब वो अपनी एक दोस्त के यहां रुकी हुई थी। वहीं बिस्तर पर लेटे-लेटे लड़की ने हेडफोन निगल लिया। वहां से लौटते वक्त जब उसे हेडफोन का लेफ्ट सेट नहीं मिलने लगा, तो उसने लोकेशन सर्च करनी शुरू कर दी। दिलचस्प बात ये थी कि एयरपॉड की लोकेशन लगातार उसके साथ ही दिख रही थी। कार्ली ने जब Find My Airpod म्यूज़िक चलाया, तो उसकी आवाज़ लड़की को पेट के अंदर से आती सुनाई दी।

करीब 2 दिन बाद फिर से एयरपॉड की लोकेशन जाननी चाही, तो वो ऑफ बता रहा था और उसकी लोकेशन भी नहीं डिटेक्ट हो रहा था। इसके बाद महिला ने एक्स-रे करवाकर जानना चाहा कि उसका कोई ऑर्गन डैमेज तो नहीं हुआ है? कार्ली के अंग सही सलामत थे और हेडफोन नेचुरल तरीके से ही शरीर से बाहर आ चुका था। इस घटना के बाद लोगों ने उनके पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट देने शुरू कर दिए।

एक शख्स ने मज़ेदार कमेंट करते हुए लिखा- आपने पेनकिलर को कान में तो नहीं डाल लिया? हालांकि महिला वीडियो में काफी घबराई हुई दिख रही थी! 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख