Hanuman Chalisa

बॉस के व्‍यवहार को ‘प्‍यार’ समझ बैठी, फि‍र हथौड़ा लेकर पहुंची मर्डर करने!

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (18:37 IST)
कई बार प्यार एक तरफा होता है और लोग गलत समझ लेते हैं कि सामने वाला का उनके प्रति अच्छा व्यवहार ही प्यार है।

ऐसा ही कुछ हाल ही में इंग्लैंड की एक महिला के साथ भी हुआ जो अपनी फीमेल बॉस के अच्‍छे व्‍यवहार को प्यार समझ बैठी। मगर उसके बाद महिला ने जो प्लान बनाया वो चौंका देने वाला था!

इंग्लैंड के एक क्लीनर पार्क में मिस हीदर विल्किंसन क्लीनर मैनेजर के पद पर काम करती थीं। उनके नीचे काम करने वाले सभी कर्मचारी उनसे बहुत प्यार करते थे, क्योंकि उनका रवैया सबके प्रति बहुत अच्छा था। विल्किंसन अपने कर्मियों को रेगुलर मैसेज करती थीं, उनका हालचाल लेती थीं और इन मैसेज के साथ वो किस इमोजी भी बना देती थीं। यूं तो वो हर कर्मी के साथ ऐसे ही पेश आती थीं मगर 31 साल की नाओमी व्हीलर (Noami Wheeler) ने उनके मैसेज को गलत समझ लिया।

नाओमी उसी जगह पर साल 2018 से काम करती थीं। उनके और विल्किंसन के रिश्ते काफी अच्छे थे, मगर कुछ वक्त से नाओमी, विल्किंस के मैसेज का गलत मतलब निकालने लगीं। बॉस के इमोजी देखकर उन्हें ऐसा लगा कि वो उनसे नजदीकी संबंध बनाना चाहती हैं। इसलिए नाओमी अपनी बॉस के प्यार में डूबती गईं। मगर ये प्यार धीरे-धीरे पागलपन बनता गया। उन्होंने ऑफिस के कई लोगों से बता दिया कि वो विल्किंसन से प्यार करती हैं।

जब ये बात लोगों ने बॉस को बताई तो वो हैरान रह गईं और उन्होंने नाओमी से दूरी बना ली। हालांकि ये दूरी नाओमी को बर्दाशत नहीं हुई। उसने ढेरों मैसेज भेजना बॉस को शुरू कर दिया। ऐसा एक साल तक चलता रहा पर विल्किंसन ने इग्नोर कर दिया। कुछ वक्त बाद नाओमी के रवैये को देखते हुए उन्हें साइकैट्रिस्ट (psychiatrist) की सलाह लेने के लिए भेजा गया।

साइकैट्रिस्ट के पास पहुंचकर नाओमी ने बड़े राज का खुलासा किया। उसने बताया कि वो जैसे ही वहां से बाहर निकलेगी वैसे ही जाकर विल्किंसन को हथौड़े से मार डालेगी। उसने ये भी बताया कि जब वो छोटी थी तब उसे अपनी एक टीचर से भी प्यार हो गया था और वो उन्हें भी मारने वाली है। साइकैट्रिस्ट ने ये सुनते ही पुलिस को फोन किया मगर तब तक वो निकल चुकी थी। वो सीधे ब्लू डॉल्फिन हॉलीडे पार्क पहुंची जहां विल्किंसन रुकी हुई थी।

नाओमी के बैग में हथौड़ा था। वो हथौड़ा निकलाकर वार करने ही वाली थी कि वहां के कर्मियों ने उसे रोक लिया। नाओमी अब गिरफ्तार हो चुकी हैं और उन्हें मानसिक रोगी मानकर इलाज भी चल रहा है। इसी के साथ उन पर कई केस भी हो चुके हैं। अब उन्हें विल्किंसन के पास जाने से कोर्ट ने रोक दिया है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख