Daily Horoscope
✕

Russian girl : भारत में रूसी लड़की इतनी प्रसिद्ध क्यों है?

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2023 (16:04 IST)
Rusi ladki : रशिया यानी रूस की लड़कियां भारत में ज्यादा प्रसिद्ध हैं। भारतीय लोग मानते हैं कि रशिया की लड़कियां सबसे ज्यादा समझदार और खूबसूरत होती हैं। सोशल मीडिया के ट्रेंड के अनुसार रशिया से भारत घूमने आई कई लड़कियों ने भारतीय लड़कों से विवाह किया है। यह भी एक ट्रेंड पकड़ में आया है कि दुनियाभर के लड़के यूक्रेन या रशिया जाकर अपने लिए दुल्हन की तलाश करते हैं।
 
अन्य देशों की अपेक्षा पिछले कुछ वर्षों में यूक्रेन और रशिया लोग भारत घूमने अधिक संख्या में आए हैं जिनमें से बहुत तो भारतीय धर्म और संस्कृति से प्रभावित होकर अब भारत में ही बस गए हैं। रूस में भारत को लेकर बहुत दिवानगी है। खासकर इस्कॉन के प्रचलन के चलते अब भारत और रूस के लोगों के बीच संबंधों का विस्तार हुआ है।
 
भारत में रूसी यात्रियों के बीच गोवा, मथुरा, वृंदावन और पुरी हमेशा से पसंदीदा जगह रही है। पर्यटन के मौसम में हर दस दिनों में औसतन 3,500 रूसी पर्यटक गोवा के तटों आराम फरमाते हैं। रशिया में हिंदी फिल्में और उसके काफी पापुलर होते हैं।
 
दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियां होती हैं रशियन गर्ल : पिछले 20 सालों में रशियन लड़की और भारतीय लड़कों के विवाह की खबरों को हमने मीडिया में सुना और देखा है। हालांकि अब यह प्रचलन बढ़ गया है और यह भी देखने को मिला है कि अब रशियन लड़कियां और लड़के यहां पर विवाह करके सेटल होने लगे हैं। बहुत ही रूसी लड़कियां आज भारत के मुंबई, दिल्ली, वृंदावन और बेंगलुरु जैसे शहरों में आज हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। 
 
रशियन लड़कियों में यह आम धारणा है कि इंडियन लड़के बहुत वफादार होते हैं और वो धोखा नहीं देते हैं। वहीं इंडियन लड़के रशियन लड़कियों की सुंदरता को देखकर दंग रह जाते हैं। रशियन गर्ल्स की खूबसूरती की अक्सर मिसाल दी जाती है और उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। रशियन गर्ल्स अपने लुक पर और परिवार पर ज्यादा ध्यान देती है।
घर बार छोड़ कृष्ण की भक्ति में लीन है रशियन गर्ल : आपको यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐसे ढेर सारे वीडियो मिल जाएंगे जिसमें रूसी लड़कियां भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में नाच रही है या भजन गा रही है। गौतम खट्टर नाम के एक यूट्यूब ऐसी ही रशियन गर्ल के वीडियो पोस्ट करते हैं जो वृंदावन या बृज मंडल में रहकर पूरी तरह भागवत प्रेमी बन गई है। 
 
ये लड़कियां अच्छी खासी हिन्दी बोलती हैं, साड़ी पहनती हैं, रोज कीर्तन-नाम जप करती हैं अपने पति के साथ रहकर बहुत ही अच्छी लाइफ जी रही हैं। कई रशियन लड़कियों का मानना है कि भगवत गीता ने ही उसकी जान बचाई और उनका जीवन अब बदल गया है। वे रशिया में रहकर पहले मॉडर्न लाइफ एंजॉय करती थीं। शराब पीती थीं। मछली खाती थीं। परंतु अब उनकी जिंदगी बदल गई है। भारत में रहकर अब में श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हैं। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख